दिमाग कमजोर होने का लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:36

दिमाग की कमजोरी के लक्षण

कई कारणों से दिन-प्रतिदिन हमारी जीवनशैली में लगातार बदलाव का असर हमारे दिमाग पर भी पड़ा है. पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों में दिमागी कमजोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. हमारी जीवन शैली में में आने वाले बदलावों के कारण हमारे सोचने और काम करने की प्रक्रिया में भी परिवर्तन आया है. आजकल हम देखते हैं कि आधुनिक समाज में हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से किसी भी कीमत पर आगे निकलना चाहता है. आप अपने चारों तरफ देखेंगे तो पता चलेगा कि हर तरफ आगे बढ़ने की होड़ लगी है. इन्हीं सब कारणों से हमारे मस्तिष्क पर अतिरिक्त भार पड़ता है.

अब हालत ये है कि कम उम्र के लोग भी तनाव से ग्रसित हैं. कई बार आदमी का दिमाग कमजोर पड़ने लगता है. इसकी वजह से समस्या कई बार इतनी गंभीर हो जाती है कि व्यक्ति के मस्तिष्क में दौरे पड़ने लगते हैं. इस वजह से व्यक्ति अपने हर एक काम के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाता है. उसे बोलने, पढ़ने, लिखने, समझने में दिक्कत आती है. साथ ही व्यक्ति की याद्दाश्त भी कमजोर होने लगती है.
क्या है दिमागी कमजोरी

दिमाग को सही ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन चाहिए होता है. यदि दिमाग की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन या अन्य पोषक तत्वों की प्रयाप्त मात्रा नहीं पहुंचती है तो मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है. जो दिमागी कमजोरी के रूप में सामने आता है. यदि दिमाग के किसी प्रमुख हिस्से में रक्त पहुंचाने वाली कोशिका में थक्का जम जाए तो, इस तरह की समस्या होती है. जब भी दिमाग का दौरा पड़ता है, तो एक मिनट के भीतर ही सभी प्रभावित कोशिकाएं दम तोड़ने लगती हैं. ऐसी स्थिति मे मरीज अपनी देखभाल तक करने लायक नहीं रहता. उसमें हिलने की भी शक्ति नहीं रहती.
दिमागी कमजोरी के लक्षण -

हाथों-पैरों या चेहरे में अचानक झुनझुनाहट महसूस होना या कमजोरी आना. शरीर के एक तरफा हिस्से में लकवा भी आ सकता है. समझने या बोलने में एकाएक रुकावट आना. एक या फिर दोनों आंखों से दिखने में दिक्कत आना. चक्कर आना, चलने में परेशानी होना. शरीर को संतुलित रखने में परेशानी आना. गंभीर मरीज का बेहोशी में जाना. बिना किसी वजह के सिर में तेज दर्द उठना. किसी व्यक्ति में अगर ऐसा कोई लक्षण दिखे तो उसे तुरंत ही किसी न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए. ऐसे परिस्थिति में समय की बहुत कीमत होती है. जरा सी भी लापरवाही आपको अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info